ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरधनतेरस का बाजार कर लौट रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

धनतेरस का बाजार कर लौट रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत

धनतेरस का बाजर कर लौट रहे सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी 35 वर्षीय बजरंगी दास की सोमवार रात हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें रात में ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगवलार को उनके शव का...

धनतेरस का बाजार कर लौट रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 06 Nov 2018 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

धनतेरस का बाजर कर लौट रहे सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी 35 वर्षीय बजरंगी दास की सोमवार रात हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें रात में ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगवलार को उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भीड़ से बचने के लिए निकले थे रात में
बजरंगी दास भीड़ से बचने के लिए सोमवार रात नौ बजे बाजार खरीदारी करने गए थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। वे खाली रास्ता जानकर सोनारी स्थित साईं मंदिर वाले रास्ते से रात 10 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में लोगों ने मेन रोड में पड़े हुए देखा जहां से एमजीएम अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बजरंगी दास विवाहित थे और उनका एक बेटा है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें