Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsArmed Robbery in Sonari Thieves Snatch Gold Chain from Morning Walker
कदमा-सोनारी लिंक रोड में बुजुर्ग से पिस्टल दिखाकर लूट

कदमा-सोनारी लिंक रोड में बुजुर्ग से पिस्टल दिखाकर लूट

संक्षेप:

सोनारी थाना क्षेत्र के कदमा-सोनारी लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रामदेव सिंह से सोने की चेन लूट ली। बदमाश भागते समय लोगों पर पिस्टल तानकर धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस...

Sat, 4 Oct 2025 06:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सोनारी थाना अंतर्गत कदमा-सोनारी लिंक रोड में शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे रामदेव सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। भागते समय मौके पर मौजूद लोगों पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रामदेव सिंह के साथ वॉक कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे, जिनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक युवक बाइक से उतरा और रामदेव के गले से चेन छीनते हुए भागने लगा। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पिस्टल तान दी। दोनों बदमाश सोनारी की ओर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।