Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsArmaan Arrested in Jugsalai Shooting Incident Key Revelations Made

जुगसलाई फायरिंग कांड का आरोपी अरमान उर्फ राज गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

संक्षेप: पुलिस ने जुगसलाई बाजार से अरमान उर्फ राज को गिरफ्तार किया है, जो 12 सितंबर को मोहम्मद शहनीम पर फायरिंग में मुख्य आरोपी है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है,...

Thu, 16 Oct 2025 02:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on
जुगसलाई फायरिंग कांड का आरोपी अरमान उर्फ राज गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

जुगसलाई में फायरिंग के मुख्य आरोपी अरमान उर्फ राज को पुलिस ने बुधवार सुबह जुगसलाई बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। बता दें कि 12 सितंबर को मोहम्मद शहनीम पर हमला और फायरिंग की घटना हुई थी। यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। अरमान ने उस दिन हवाई फायरिंग की थी। घटना की जड़ें पहले की मारपीट से जुड़ी हैं। शहनीम से पहले कैफ उर्फ जुगनू बच्चा और उसके साथियों की झड़प हुई थी, जिसके बाद कैफ और उसके 10 साथियों ने शहनीम पर हमला किया। इसमें अरमान भी शामिल था, जिसने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर हवाई फायरिंग की।

घटना के बाद मोहम्मद शहनीम, जो जुगसलाई में टाल (लकड़ी गोदाम) चलाते हैं, ने पुलिस में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके आधार पर पुलिस ने गद्दी मोहल्ला निवासी जांबाज गद्दी, ईदगाह मैदान निवासी कैफ उर्फ जुगनू बच्चा, पंछी मोहल्ला निवासी अमन बच्चा और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अरमान उर्फ राज ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।