ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआर्म्स के साथ गिरफ्तार दो आरोपी बरी

आर्म्स के साथ गिरफ्तार दो आरोपी बरी

कदमा के आइसी रोड में आर्म्स के साथ गिरफ्तार अमन कुमार राय और आशीष श्रीवास्तव को एडीजे वन की अदालत ने गुरुवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। घटना 7 दिसंबर 2010 की है। कदमा के तत्कालीन थानेदार...

आर्म्स के साथ गिरफ्तार दो आरोपी बरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 10 Aug 2018 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कदमा के आइसी रोड में आर्म्स के साथ गिरफ्तार अमन कुमार राय और आशीष श्रीवास्तव को एडीजे वन की अदालत ने गुरुवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

घटना 7 दिसंबर 2010 की है। कदमा के तत्कालीन थानेदार विष्णुदेव चौधरी को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी डॉ. पीके मिश्रा की हत्या करने के लिए आया हुआ है। दोनों पूर्व सांसद सुमन महतो के क्वार्टर के पास नजर आए थे। उसके बाद दोनों को कदमा आर्ट स्कूल के पास कमर से कुछ निकालते हुए देखा। पुलिस को शंका होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के संबंध में कदमा थानेदार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में कोर्ट में कुल छह लोगों की गवाही हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें