ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील के अधिकारियों की अप्रेजल रिपोर्ट आनी हो गई शुरू

टाटा स्टील के अधिकारियों की अप्रेजल रिपोर्ट आनी हो गई शुरू

टाटा स्टील के अधिकारियों सालभर के उनके कार्य प्रदर्शनों के आधार पर तैयार की गई अप्रेजल रिपोर्ट की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना शुरू कर दिया गया...

टाटा स्टील के अधिकारियों की अप्रेजल रिपोर्ट आनी हो गई शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 15 May 2020 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के अधिकारियों सालभर के उनके कार्य प्रदर्शनों के आधार पर तैयार की गई अप्रेजल रिपोर्ट की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना शुरू कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से अधिकारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें मिली रैंकिंग बताया जा रहा है। टाटा स्टील में प्रतिवर्ष आईएल-6 ग्रेड से लेकर सभी ग्रेड के अधिकारियों का उनके सालभर के प्रदर्शन का लेखा-जोखा तैयार किया जाता है, जिसे उनका अप्रेजल रिपोर्ट कहा जाता है। काम के आधार पर एक से पांच तक की रैंकिंग दी जाती है। रैंक के आधार पर ही अधिकारियों को एकमुश्त लमसम राशि दी जाती है। इसमें दो या इससे अधिक रैंक वाले अधिकारियों को ही बोनस राशि मिलती है। इस वर्ष मार्च तक यह काम चला। यह रिपोर्ट अधिकारियों के प्रोन्नति का भी मार्ग प्रशस्त करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें