ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरछह प्रखंडों के आठ चेकनाका पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

छह प्रखंडों के आठ चेकनाका पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

पूर्वी सिंहभूम के डीसी सूरज कुमार ने जिला के छह प्रखंडों में बनाए गए आठ चेकनाका के लिए मजिस्ट्रेट और कर्मियों की पालीवार नियुक्ति की...

छह प्रखंडों के आठ चेकनाका पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 06 Mar 2021 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम के डीसी सूरज कुमार ने जिला के छह प्रखंडों में बनाए गए आठ चेकनाका के लिए मजिस्ट्रेट और कर्मियों की पालीवार नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य जिले से बस और अन्य साधनों से आने वाले आगंतुकों, श्रमिक, श्रद्धालु, छात्र, मरीज और अन्य के जिला में प्रवेश के दौरान उनके स्वास्थ्य जांच की जाएगा।

पांच मार्च से अगले आदेश तक दो पालियों में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तथा दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेंगे। इन चेकपोस्ट पर किए जा रहे कार्य का निरीक्षण और अनुश्रवण बीडीओ और सीओ करेंगे। विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में धालभूम और घाटशिला के एसडीओ रहेंगे। जरूरत पड़ने पर दंडाधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है।

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर तिरंग टचेकपोस्ट पर अशोक कुमार एवं अरुण कुमार सिन्हा तथा हाता चेकपोस्ट पर कमल किशोर मंडल एवं लक्ष्मीकांत घोष मजिस्ट्रेट होंगे। पटमदा प्रखंड के कटिंग चौक बाकुड़ा रोड में देवदास उपाध्याय एवं शांतिराम षाड़ंगी, घाटशिला प्रखंड के केसरपुर चेकपोस्ट में राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं संतोष कुमार सिंह, गुड़ाबांदा प्रखंड के गुड़ाबांदा पिकेट में अरविंद हेम्ब्रम एवं अमित कुमार मोदी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त हुए हैं।

चाकुलिया प्रखंड के बेंद राड़क चेकपोस्ट पर देवब्रत दत्त एवं सावना मुर्मू तथा बहरागोड़ा प्रखंड के कलियाडीह चेकपोस्ट ओडिशा रोड पर संजीव कुमार बेरा एवं मनोज माहली तथा जगन्नाथपुर चेकपोस्ट बंगाल रोड चेकपोस्ट पर लखिंद्र सोरेन एवं अमरेंद्र कुमार को मजिस्ट्रेट बहाल किया गया है। इन चेकनाकों पर 16 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें