नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जमशेदपुर में गायत्री परिवार की जनजागरूकता रैली

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जमशेदपुर में गायत्री परिवार की जनजागरूकता रैली

संक्षेप:

जमशेदपुर में गायत्री परिवार नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल ने शांतिकुंज हरिद्वार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में नशा के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए...

Oct 04, 2025 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मण्डल टाटानगर द्वारा जमशेदपुर के अति ब्यस्ततम क्षेत्र साकची में नशा मुक्त रैली निकली गई। नशा के दुष्प्रभाव से हो रही सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान को दर्शाती हुए पोस्टर एवं बैनर के साथ गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में सड़क पर निकल कर समाज को झकझोरने का कार्य किया। ज्ञात हो की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार तथा भारत सरकार ने नशा मुक्त भारत के लिए एक प्रस्ताव पारित कर इस दिशा में सयुंक्त रूप से भारतीय समाज को जाग्रत करने का कार्यक्रम बनाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, में छात्रों के बीच नशा मुक्त समाज के सन्देश को पहुंचाना है। गावों में ग्राम तीर्थ यात्रा के माध्यम से इस सन्देश को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। बस्तीओं में, छोटे छोटे कॉलोनीओं में दीप यज्ञ के माध्यम से इस सन्देश को लोगों तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता रैली निकाल कर सन्देश प्रसारित करने का कार्य किये। अंत में एक समारोह का आयोजन कर नशा मुक्त पम्पलेट का वितरण करते हुए उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने हेतु गायत्री परिवार एवं भारत सरकार को सहयोग करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया गया।