Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsAnti-Corruption Foundation Addresses Stray Animal Crisis in Sonari
आवारा पशुओं के आतंक पर गोलबंद हुए लोग, आज डीसी से मिलेंगे

आवारा पशुओं के आतंक पर गोलबंद हुए लोग, आज डीसी से मिलेंगे

संक्षेप:

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की बैठक में सोनारी में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चर्चा हुई। सदस्यों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देने का फैसला किया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो शहरवासी सड़क पर उतरेंगे। हाल के दिनों में आवारा कुत्तों के हमलों ने लोगों में भय पैदा कर दिया है।

Nov 17, 2025 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की ओर से रविवार को सोनारी में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शहर में आवारा पशुओं से बढ़ती समस्या पर चर्चा हुई। बैठक में सदस्यों ने बताया कि प्रशासन को आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने के लिए अल्टीमेटम दिया जाएगा। जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शहर के लोग सड़क पर उतरने का निर्णय लेंगे। सड़कों पर लावारिस हालत में घूम रहे आवारा जानवर लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई मामलों में अचानक सड़क पर आ जाने से वाहनों की टक्कर होने से गंभीर हादसे हो चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में यह भी जिक्र किया गया कि हाल के दिनों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कई बच्चों और बड़ों पर कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। मोहल्लों और गलियों में कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन चुकी है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की जरूरत है, ताकि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की टीम इस गंभीर मुद्दे पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी और अविलंब कार्रवाई की मांग करेगी। बैठक की अध्यक्षता शशि आचार्य, महासचिव (झारखंड) ने की। मौके पर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, रविंदर कौर, सुजाता सिंह, प्रफुल्ल रंजन बादल, पुष्पा सिंह, रजिया बेगम, संगीता सिंह, रिंकू सिंह और सिमरन मेहरा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।