Jamshedpur News: चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
Jamshedpur News: चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमा की वार्षिक आम बैठक आज चित्रांश भवन में हुई। अध्यक्ष अतुल चंद्र ने बैठक की शुरुआत की। कोषाध्यक्ष संजीत सिन्हा ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूजा इस वर्ष 11 नवंबर को होगी, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल होंगे। पूजा की थीम प्राकृतिक संरक्षण व सामाजिक स्वच्छता होगी।

Jamshedpur News: जमशेदपुर । चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमा की वार्षिक आम बैठक चित्रगुप्त पूजा समिति, कदमा की वार्षिक आम बैठक आज चित्रांश भवन कदमा में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत समिति के अध्यक्ष अतुल चंद्र के संबोधन से हुई। कोषाध्यक्ष संजीत सिन्हा समिति का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य संरक्षक चितरंजन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की कदमा क्षेत्र के और भी चित्रांशों को जोड़ कर उन्हें हर संभव सहयोग करने का प्रस्ताव रखा।इस वर्ष चित्रगुप्त महाराज का पूजन एवं भाईदूज 11 नवंबर, 2026 बुधवार को चित्रांश भवन कदमा में आयोजित किया जाएगा। वहीं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित होगा।
समिति के बच्चों एवं युवाओं के लिए कौशल विकास संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाने का निर्णय किया गया। इस वर्ष पूजा की थीम प्राकृतिक संरक्षण एवं सामाजिक स्वच्छता पर केंद्रित होगी।


