ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहज की दूसरी किस्त की राशि की घोषणा हुई

हज की दूसरी किस्त की राशि की घोषणा हुई

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने दूसरी किस्त की राशि की घोषणा कर दी है। ग्रीन प्रथम श्रेणी और अजीजिया द्वितीय श्रेणी के लिए अलग अलग बकाया राशि तय की गई...

हज की दूसरी किस्त की राशि की घोषणा हुई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 24 Apr 2018 04:03 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने दूसरी किस्त की राशि की घोषणा कर दी है। ग्रीन प्रथम श्रेणी और अजीजिया द्वितीय श्रेणी के लिए अलग अलग बकाया राशि तय की गई है।

राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि कुर्बानी के लिए अलग 8 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। रांची और कोलकाता से उड़ान भरने वाले हज यात्रियों की किस्त राशि में 16 हजार रुपये का अंतर पड़ा है। यह राशि 23 मई तक जमा करनी है।

रांची से ग्रीन श्रेणी में कुल राशि 2 लाख 85 हजार 450 रुपये में 2 लाख 4 हजार 450 रुपये जमा करना है। पहली किस्त में 81 हजार रुपये जमा हो चुका है। अजीजिया श्रेणी में कुल 2 लाख 51 हजार 300 रुपये में एक लाख 70 हजार 300 रुपये जमा करना है। कोलकाता से ग्रीन श्रेणी में 2 लाख 69 हजार 900 रुपये में एक लाख 88 हजार 900 रुपये तथा अजीजिया श्रेणी में 2 लाख 35 हजार 750 रुपये में एक लाख 54 हजार 750 रुपये शेष राशि जमा होगी। जमशेदपुर से इस वर्ष 404 हज यात्री रवाना हो रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें