ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील ने इथिक्स मंथ के कार्यक्रमों की घोषणा की

टाटा स्टील ने इथिक्स मंथ के कार्यक्रमों की घोषणा की

टाटा स्टील ने इथिक्स मंथ के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम में कर्मचारियों से कहा गया है कि इस नैतिक महीने में, हम जो कुछ भी सोचते हैं और करते हैं,...

टाटा स्टील ने इथिक्स मंथ के कार्यक्रमों की घोषणा की
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 21 Jun 2019 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील ने इथिक्स मंथ के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम में कर्मचारियों से कहा गया है कि इस नैतिक महीने में, हम जो कुछ भी सोचते हैं और करते हैं, उस अखंडता को मजबूत करने के लिए एकजुट हो जाएं। इथिक्स मंथ के दौरान कई गतिविधियां होंगी और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इथिक्स मंथ एक जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे वर्क्स जेनरल ऑफिस लॉन में लांच किया जाएगा। 17 जून से 3 जुलाई तक लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और 15 जुलाई को जमा करना होगा। क्रॉसवर्ड पजल तीन से 30 जुलाई तक चलेगा। ऑन लाइन क्विज-इथिक्वेस्ट चार जुलाई को आयोजित किया जाएगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता 1 से 21 जुलाई तक जबकि रंगोली प्रतियोगिता भी 1 से 21 जुलाई तक चलेगी। काल्पनिक दुविधा-अब क्या करें तीन से 30 जुलाई तक चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें