जमशेदपुर के अनख को मिला पॉवरलिफ्टिंग में तीन मेडल
जमशेदपुर के अनख राज सिंह ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने डेडलिफ्ट में 242 किलोग्राम उठाकर स्वर्ण पदक, स्क्वाट्स में 225 किलोग्राम के साथ रजत और कुल 595 किलोग्राम उठाकर समग्र में भी रजत पदक जीता।
जमशेदपुर। लौहनगरी के सोनारी निवासी अनख राज सिंह ने आंध्र प्रदेश के केरल (विजयवाड़ा) में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने डेडलिफ्ट में 242 किलोग्राम उठाकर स्वर्ण पदक, स्क्वाट्स में 225 किलोग्राम के साथ रजत तथा कुल 595 किलोग्राम उठाकर समग्र में भी रजत पदक हासिल किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में अनख राज का समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीजीपीसी पदाधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे खेल को आगे भी जारी रखें। कमेटी ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे उनके साथ खड़ी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


