दवा दुकानदारों को चेतावनी, बिना पर्ची के पशुओं की दवाएं बेचने पर होगी कार्रवाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरपशुपालन पदाधिकारी ने बिना पर्ची के दवा बेचने वाले दुकानदारों को किया चेतावनी, पशुपालकों के पशु को सही डोज न मिलने से परेशानी। दवा बेचते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की धमकी।

पूर्वी सिंहभूम जिले के अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं की दवा बेचने वाले सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे बिना डॉक्टरी पर्ची के दवा नहीं बेचें। इसकी वजह यह है कि इसके कारण बहुत से पशुपालकों के पशु को सही डोज प्राप्त नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बिना पर्ची के दवा बेचते पकड़े जाने पर संबंधित दवा दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी के पास इस प्रकार की कुछ शिकायतें पहुंचीं हैं, इसके कारण उन्हें सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


