ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसोनारी में फायरिंग का आरोपी अमित गोराई गिरफ्तार

सोनारी में फायरिंग का आरोपी अमित गोराई गिरफ्तार

सोनारी के निर्मल नगर और दास बस्ती दो गुटों के बींच हिंसक झड़प के बाद फायरिंग करने के मामले में सोनारी पुलिस ने गुरुवार को कमार बस्ती के रहने वाले हेते गैंग के अमित गोराई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत...

सोनारी में फायरिंग का आरोपी अमित गोराई गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 28 Jun 2019 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी के निर्मल नगर और दास बस्ती दो गुटों के बींच हिंसक झड़प के बाद फायरिंग करने के मामले में सोनारी पुलिस ने गुरुवार को कमार बस्ती के रहने वाले हेते गैंग के अमित गोराई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अमित गोराई का नाम पुलिस ने जांच के बाद मामले में जोड़ा था। जब से उसका नाम मामले में आया था, तब से ही वह फरार था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट मिलने पर पुलिस ने अमित गोराई के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया है कि घटना में वह शामिल था। दास बस्ती और निर्मल नगर बस्ती के लोग घटना के दिन दो गुटों में बंट गए थे। इस दौरान दोनों बस्ती के लोग एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे। एक-दूसरे के घर पर पथराव किया गया था। कई महिलाओं के साथ भी छेड़खानी की गई थी। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले को संभाला। घटना के समय पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को जेल भेजा था। फायरिंग के मामले में अमित गोराई फरार चल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें