ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअंत्योदय के लिए चीनी का आवंटन आया

अंत्योदय के लिए चीनी का आवंटन आया

जिले के अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को एक-एक किलो चीनी मिलेगी। अक्तूबर से दिसंबर अर्थात तीन महीने के लिए चीनी का आवंटन खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किया...

अंत्योदय के लिए चीनी का आवंटन आया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Sep 2018 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को एक-एक किलो चीनी मिलेगी। अक्तूबर से दिसंबर अर्थात तीन महीने के लिए चीनी का आवंटन खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है। चीनी की आपूर्ति का आदेश पटना के फर्म गार्डेन कोर्ट डिस्टिलरीज प्रा. लि. को मिला है। उसे सरकार प्रति क्विंटल 3988 रुपये की दर से भुगतान करेगी। जबकि लाभुकों को चीनी अनुदानित दर पर करीब 23 रुपये किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले को तीन महीने के लिए करीब 1766 क्विंटल चीनी का आवंटन मिलेगा। जिले में 58,867 अंत्योदय परिवार हैं। वैसे पूरे राज्य के लिए 27,236 क्विंटल चीनी की खरीद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें