Jamshedpur News: केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन की डीसी से शिकायत
Jamshedpur News: जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के पूर्व सचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर समिति के अध्यक्ष पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। समिति की वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता ने आरोपों का स्वागत किया है और अपनी बेईमानी का खंडन किया है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के पूर्व सचिव व आजीवन सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर समिति के अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता व सहयोगियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की।
आरोप और सामग्री
अरुण सिंह ने कहा कि समिति 2017-18 में निबंधित हुई थी। नियमावली के अनुसार नियमित लेखा संधारण और पंजीकृत ऑडिटर से वार्षिक ऑडिट होना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा समितियों से प्रतिवर्ष राशि वसूली जाती है और 2026 की आमसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट में बैंक विवरण भी गलत है। प्रतिनिधिमंडल ने पूजा स्थलों के लिए स्लैग की उपलब्धता पहले सुनिश्चित करने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में रामनाथ सिंह, दिलजय बोस समेत अन्य लोग शामिल थे।
अचिन्तम गुप्ता का बयान
दूसरी ओर, इन आरोपों पर अचिन्तम गुप्ता ने कहा कि जांच का स्वागत है। वे भी चाहते हैं कि उपायुक्त जांच करा लें। परंतु जांच में गड़बड़ी नहीं मिली और अरुण सिंह से उन्हें इसके संबंध में कोई पत्र मिला तो वे उन पर मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि अरुण सिंह चुनाव हारने के बाद से अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनके चुनाव हारने की वजह भी यही था। उन्हें इस तरह के आरोपों के लिए सह कौन दे रहा है, वे उन्हें भी अच्छी तरह पहचान रहे हैं। वे मदद में विश्वास करते हैं, गबन करना उनका चरित्र नहीं है।


