ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहिंदी के अधिकांश प्रयोग का सभी ने की वकालत

हिंदी के अधिकांश प्रयोग का सभी ने की वकालत

हिंदी दिवस समारोह नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम की ओर से युवा क्लब सिदगोंडा में हिंदी दिवस सह पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह...

हिंदी के अधिकांश प्रयोग का सभी ने की वकालत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 15 Sep 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदी दिवस समारोह नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम की ओर से युवा क्लब सिदगोंडा में हिंदी दिवस सह पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह शामिल हुए।

मौके पर पर युवाओं ने भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पीएन सिंह ने तकनीकी, चिकित्सा, कानून और शासन में उच्च स्तर अध्ययन में हिंदी के अधिकांश प्रयोग की वकालत की। समाजसेवी परमानंद सिंह ने हिंदी के प्रचार का आंदोलन चलाने की जरूरत पर बल दिया।

नित्यानंद में हिंदी की बहु आयामी संस्कृति छवि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, विक्रम झा, अक्षरा अनन्त, आलोक, निशांत, सुशांत, अभिषेक, विशाल, इरफान शरीफ, पीयूष कोमल, आयुष सुनील शामिल हैं। संचालन अंकुर सारस्वत व धन्यवाद ज्ञापन डॉ आशुतोष कुमार झा ने दिया। यह समारोह 28 सितंबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें