अखिल भारतीय तेली साहू के राकेश साहू आजीवन निष्कासित
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में 31 मई 2026 को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में श्री द्वारिका प्रसाद को नया अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश साहू को वित्तीय अनियमितताओं के लिए आजीवन सदस्यता से निष्कासित किया गया। सदस्यों ने सहयोग का संकल्प लिया।

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम की आम सभा दिनांक 31 मई 2026 को एग्रिको क्लब हाउस में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में समाज के सैकड़ों गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया। पर्यवेक्षक समिति की अनुशंसा पर आम सभा ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी श्री द्वारिका प्रसाद को नया अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक समिति एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश साहू को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाते हुए समाज की आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


