तेली समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा : अरुण

Jan 19, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने पूर्वी सिंहभूम में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष और विधायक पूर्णिमा दास साहू मुख्य अतिथि थे। उन्होंने समाज की एकता और महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ने स्थायी भवन की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया।

तेली समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा : अरुण

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के तत्वावधान में टाउन हॉल स्थित सोन मंडप में समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने किया। समारोह में झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू तथा जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महादानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने अपने संबोधन में कहा कि तेली समाज को अपने अधिकारों और विकास के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने समाज में बेटियों की शिक्षा, प्रगति और महिलाओं की जागरूकता को सशक्त समाज की आधारशिला बताया। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज हित के साथ-साथ राष्ट्रीय हित को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने महादानवीर भामाशाह के जीवन और उनके त्याग एवं सेवा भाव पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने समाज के लिए एक स्थायी भवन की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार के समक्ष यह मांग रखने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व स्वागत भाषण महामंत्री पप्पू साव जबकि संचालन जिला प्रवक्ता चंदन काशी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। जिला कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य सदस्य, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।