ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशहर में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

शहर में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

शहर में बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर शहर में एहतियात बरती जा रही है। बोकारो और गोड्डा में दो लोगों में बर्ड फ्लू मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। सर्विंलांस टीम ने सभी...

शहर में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Feb 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर शहर में एहतियात बरती जा रही है। बोकारो और गोड्डा में दो लोगों में बर्ड फ्लू मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। सर्विंलांस टीम ने सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। कहा गया है कि बर्ड फ्लू के संभावित लक्षण वाले मरीज आने पर इसकी जानकारी तुरंत ही सर्विलांस टीम को दी जाए। दूसरी ओर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर में भी स्वाइन फ्लू के कई मरीज पाए गए हैं। जमशेदपुर में अस्पतालों को इसको लेकरभी अलर्ट जारी किया है।स्वाइन फ्लू के लक्षण: स्वाइन फ्लू के लक्षण वैसे तो सामान्य जुकाम जैसे ही होते हैं। इस दौरान तेज बुखार के अलावा भूख कम हो जाती है और नाक से पानी बहता है। कुछ लोगों को गले में जलन, उल्टी और डायरिया भी हो जाता है। जिस किसी को भी स्वाइन फ्लू होता है, उसमें ये लक्षण जरूर दिखाई देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें