ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअलर्ट : स्वतंत्रता दिवस पर हर गड़बड़ी से निपटने की तैयारी, होगी हवाई कांबिंग,

अलर्ट : स्वतंत्रता दिवस पर हर गड़बड़ी से निपटने की तैयारी, होगी हवाई कांबिंग,

कोल्हान में हर गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। जरूरत पड़ने पर हवाई कांबिंग और एलआरपी भी होगी। यह कहना है किकोल्हान के डीआईजी साकेत कुमार सिंह का। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी...

अलर्ट : स्वतंत्रता दिवस पर हर गड़बड़ी से निपटने की तैयारी, होगी हवाई कांबिंग,
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 13 Aug 2017 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में हर गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। जरूरत पड़ने पर हवाई कांबिंग और एलआरपी भी होगी। यह कहना है किकोल्हान के डीआईजी साकेत कुमार सिंह का। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की पुलिस सतर्क है। कोल्हान के नक्सल प्रभावित इलाकों में पूरी तरह नजर रखे हुए है। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने सारंडा व दूसरे इलाकों का हवाई सर्वेक्षण शुरू किया था, लेकिन मौसम में खराबी के चलते पूरा नहीं हो सका। वर्तमान में पूरे कोल्हान में नक्सली 50 से 60 की ही संख्या में रह गए हैं। हर बार वे काला झंडा फहराने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार यदि वे कोशिश करेंगे तो उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तैयारी है। अलकायदा के जीशान के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एटीएस मामले को देख रहे हैं। वे लोग इस मामले में यहां सतर्कता बरत रहे हैं। किसी भी तरह से गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें