ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्वतंत्रता दिवस पर कोल्हान में अलर्ट, नक्सल इलाकों में कड़ी नजर, सभी थाने अलर्ट पर

स्वतंत्रता दिवस पर कोल्हान में अलर्ट, नक्सल इलाकों में कड़ी नजर, सभी थाने अलर्ट पर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे शहर को अलर्ट पर रखा गया है। इसके लिए शहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गइ है। इधर शुक्रवार से पुलिस लाईन में परेड का अभ्यास शुरू हो गया है। गोपाल मैदान में शनिवार से शुरू...

स्वतंत्रता दिवस पर कोल्हान में अलर्ट, नक्सल इलाकों में कड़ी नजर, सभी थाने अलर्ट पर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 11 Aug 2018 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे शहर को अलर्ट पर रखा गया है। इसके लिए शहर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गइ है। इधर शुक्रवार से पुलिस लाईन में परेड का अभ्यास शुरू हो गया है। गोपाल मैदान में शनिवार से शुरू होगा।

एसएसपी अनुप बिरथरे ने बताया कि एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। अवांक्षित तत्वों की पहचान कर धड़पकड़ के आदेश सभी थाना प्रभारी को दिए गए हैं। इसके अलावा विशेष चौकसी बरतते हुए पुलिस गश्ती को और तेज करने का निर्देश भी दिया गया है।

नक्सल इलाके में चौकसी : नक्सल प्रभावित इलाकों में एलआरपी तेज कर दी गयी है। सीआरपीएफ और जिला बल ने दलमा और उसके आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग की।

नो इंट्री रहेगी : स्वतंत्रता दिवस पर सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसका आदेश जल्द ही जारी होगा। जमशेदपुर में आने वाले वाहनों को बिष्टूपुर खरकाई पुल, पारडीह चौक, एमजीएम बाम्बे चौक और सुंदरनगर थाना के पास रोक दिया जाएगा।

होटलों पर नजर : पुलिस शहर के प्रमुख होटलों पर निगरानी बरतनी शुरू कर दी है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों की जांच करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें