Jamshedpur News: बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए अभिभावक मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में गुरुवार को अभिभावक कार्यशाला

Jamshedpur News: बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए अभिभावक मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित

Jamshedpur News: जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में गुरुवार को अभिभावक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कक्षा चार और पांच के बच्चों के अभिभावकों के लिए यह कार्यशाला आयोजित हुई। इसका संचालन शिक्षाविद राजेंद्र देव ने किया। कार्यशाला में सकारात्मक अभिभावकत्व, बच्चों की भावनाओं को समझने, प्रभावी संवाद, अच्छे संस्कार और प्रेम, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ बच्चों के पालन-पोषण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संचालक राजेंद्र देव ने बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और बच्चों के बीच मजबूत संबंध और घर में सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. सुभश्री सरकार, शैक्षणिक निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता, उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस, प्रशासक सचिन कुमार समेत अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यशाला

में शैक्षणिक निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताया। कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए अभिभावक मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित