ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरमजीत की ससुराल में फायरिंग में अखिलेश सिंह, विक्रम शर्मा सहित चार बरी

परमजीत की ससुराल में फायरिंग में अखिलेश सिंह, विक्रम शर्मा सहित चार बरी

अपराधी अखिलेश सिंह, विक्रम शर्मा, मनोज कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह और अनीष मिश्रा को अदालत ने सोमवार को फायरिंग के एक मामले से बरी कर दिया। यह मामला जिला जज 13 प्रभाकर सिंह की अदालत में चल रहा...

परमजीत की ससुराल में फायरिंग में अखिलेश सिंह, विक्रम शर्मा सहित चार बरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Nov 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अपराधी अखिलेश सिंह, विक्रम शर्मा, मनोज कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह और अनीष मिश्रा को अदालत ने सोमवार को फायरिंग के एक मामले से बरी कर दिया। यह मामला जिला जज 13 प्रभाकर सिंह की अदालत में चल रहा था।

अखिलेश और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों पर प्रतिद्वंदी गिरोह के सरगना परमजीत के भाई सत्येन्द्र सिंह की ससुराल में फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने का आरोप लगा था। अखिलेश सिंह के अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि घटना 17 अगस्त 2008 की थी। बर्मामाइंस में परमजीत सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की ससुराल में फायरिंग कर सत्येन्द्र सिंह के ससुर श्याम नारायण और साले को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। दोनों का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस घटना में अखिलेश सिंह और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया था। अदालत में परमजीत सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह, उनके ससुर श्याम नारायण सिंह समेत सभी सात गवाहों ने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया था। इस दौरान दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह और उसके गुरु विक्रम शर्मा की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी हुई थी। अन्य आरोपी घाघीडीह जेल में बंद परमजीत सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता ईस्टप्लांट बस्ती निवासी भोला सिंह और जमानत पर छूटे अनीष मिश्रा कोर्ट में हाजिर हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें