ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआशीष डे के घर फायरिंग के मामले से अखिलेश सिंह बरी

आशीष डे के घर फायरिंग के मामले से अखिलेश सिंह बरी

अपर जिला सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह को श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के साकची आम बागान स्थित आवास पर फायरिंग के मामले में बरी कर...

आशीष डे के घर फायरिंग के मामले से अखिलेश सिंह बरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 18 Jan 2020 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अपर जिला सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह को श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के साकची आम बागान स्थित आवास पर फायरिंग के मामले में बरी कर दिया। अखिलेश के पक्ष से अधिवक्ता विद्या सिंह पैरवी कर रहे थे। मामले में शिकायकर्ता पुलिसकर्मी समेत पांच की गवाही हुई। घटना 5 मई 2008 की है। आशीष डे के आवास पर पुलिसकर्मी तैनात थे। बाइक सवार अपराधी आवास पर फायरिंग कर भाग निकले थे। अखिलेश सिंह और अमलेश सिंह समेत कई पर साकची थाना में पुलिसकर्मी उदय सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह आरोप था कि आशीष डे की हत्या दो फरवरी 2007 को साकची के आम बागान में गोली मारकर कर दी गई थी। इसके बाद ही 2008 में उनके घर पर गोली चलाई गई थी, ताकि लोग डर जाएं और उन पर चल रहा केस कमजोर पड़ जाए। इस मामले में अमलेश सिंह और बंटी जायसवाल को भी साक्ष्य के अभाव में पहले ही बरी किया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें