तैलिक साहू समाज की बैठक में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय, संचालन समिति का गठन
जमशेदपुर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनावों की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया और मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। 11 प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, और चुनाव की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई और चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जो पूरे चुनाव कार्यक्रम को संचालित करेगी। समाज का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के बाद नए कार्यकाल के लिए चुनाव कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके तहत उन लोगों को मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिन्होंने पूर्व में संगठन के कार्यक्रमों में भाग लिया और सहयोग दिया है।
इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों और समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।बताया गया कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए 11 प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। मतदाता सूची के अंतिम रूप देने के बाद चुनाव की तिथि और नामांकन की प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्य चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


