ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में बिष्टूपुर से आकाश व देवेंद्र निर्विरोध रहे

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में बिष्टूपुर से आकाश व देवेंद्र निर्विरोध रहे

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वर्ष 2020-22 की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में...

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में बिष्टूपुर से आकाश व देवेंद्र निर्विरोध रहे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 17 Feb 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वर्ष 2020-22 की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यापति भवन गोलमुरी में 35 सदस्यीय कार्यकारिणी चुना गया। बिष्टूपुर क्षेत्र के दो प्रत्याशी आकाश चंद्र मिश्रा और देवेंद्र झा निर्विरोध हुए। 33 पदों के लिए 58 प्रत्याशी थे।677 सदस्यों ने किया मतदान : विद्यापति भवन परिसर में सुबह आठ बजे से ही चहल-पहल शुरू हो गई। निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अशोक अविचल, एनके सिंह, एके रॉय, गणेश झा एवं डॉ. रवींद्र कुमार चौधरी ने सर्वप्रथम विद्यापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। 1215 आजीवन सदस्यों में 677 ने मतदान किया। महिला सदस्य थीं उत्साह में :पूर्व कमेटी के पदाधिकारी रहे कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। महिला सदस्यों का उत्साह देखते बना। प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान महिलाओं के सर्वांगीण विकास और कल्याण का वादा किया था। महिला समिति से जुड़ी सदस्य सक्रिय नजर आईं। दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों में तेजी आई। ये है कार्यकारिणी : आदित्यपुर (पांच) : ललन चौधरी, अरुण कुमार झा कलाकार, सुरेश कुमार झा, गोपाल चंद्र झा, राजीव रंजन। कदमा (चार) : चंदन कुमार झा, अखिलेश झा, नवकांत झा, वसंत कुमार मिश्रा। बागबेड़ा (चार): विनोद कुमार झा, अशोक कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार झा, रंजीत झा। मानगो (तीन) : मोहन ठाकुर, विपिन कुमार झा, चंद्रमोहन पाठक। बारीडीह (तीन) : राजेंद्र कुमार कर्ण, चंद्रभाल झा, राजीव कुमार मिश्र। सिदगोड़ा (तीन) : धर्मेश कुमार झा, राजेश कुमार झा, दिलीप कुमार झा। सोनारी (दो) : लक्ष्मण झा, अमर कुमार झा। बिष्टूपुर (दो) : आकाश चंद्र मिश्रा, देवेंद्र कुमार झा (निर्विरोध)। गोलमुरी (दो): राजेश कुमार झा, नवल किशोर झा। साकची (दो): शिशिर कुमार झा, नवल किशोर झा। जेम्को (दो) : अजय कुमार झा, राजेश कुमार झा। टेल्को : सुजीत कुमार झा। गम्हरिया : पितांबर ठाकुर,गोविंदपुर : मिथिलेश कुमार झा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें