Jamshedpur News: एग्रिको दुर्घटना पर बंटी सिंह ने कहा, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई हो

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: एग्रिको में हुई सड़क दुर्घटना पर मजदूर नेता बंटी सिंह ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता प्रदान करना और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करना आवश्यक है। बंटी सिंह ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे पीड़ित परिवारों की मदद करें।

एग्रिको दुर्घटना पर बंटी सिंह ने कहा, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई हो
एग्रिको दुर्घटना पर बंटी सिंह ने कहा, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई हो

Jamshedpur News: एग्रिको में रविवार को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना को लेकर असंगठित क्षेत्र के मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवारों के पक्ष में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। बंटी सिंह ने कहा कि दुर्घटना में जिस परिवार ने अपनों को खोया है, उनके दर्द की भरपाई दुनिया का कोई मुआवजा नहीं कर सकता। लेकिन पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।उन्होंने मांग की कि एग्रिको दुर्घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

साथ ही, भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों के परिचालन को लेकर ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बंटी सिंह ने जमशेदपुर के वर्तमान एवं पूर्व सांसदों तथा वर्तमान एवं पूर्व विधायकों से भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने निजी स्तर से कम से कम ₹2-₹2 लाख की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार की करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: एग्रिको दुर्घटना पर बंटी सिंह ने कहा, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई हो