ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअग्रसेन जयंती : स्कूटी पर चंद्रयान-2 लेकर पहुंचा पायलट

अग्रसेन जयंती : स्कूटी पर चंद्रयान-2 लेकर पहुंचा पायलट

अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...

अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के  महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
1/ 3अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के  महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
2/ 3अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के  महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
3/ 3अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 01 Oct 2019 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

अग्रसेन जयंती समारोह में रविवार को शहर में राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखी। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में समाज के महिला और बच्चों ने लोकनृत्य से समां बांध दिया। बिष्टूपुर मेन रोड में निकली भव्य शोभायात्रा में अग्रसेन चंद्रयान-2 का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।अग्रसेन चंद्रयान-2 की परिकल्पना विवेक पुरिया की थी। जुगसलाई के विवेक ने स्कूटी पर चंद्रयान-2 का मॉडल डेकोरेट किया और अग्रसेन नामकरण किया। मॉडल के पायलट विवेक पुरिया बने थे। उन्होंने बताया कि अग्रसेन भगवान से चंद्रयान-2 की सफलता की कामना के उद्देश्य से मॉडल बनाया। इसमें 15 हजार की लागत आई और दस दिन में तैयार हुआ। मनोज बने अग्रसेन महाराज : लक्ष्मीनारायण मंदिर बिष्टूपुर से माइकल जॉन ऑडिटोरियम तक निकली शोभायात्रा में मनोज पुरिया अग्रसेन महाराज की वेशभूषा में शामिल हुए। राजस्थानी वेशभूषा में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग ने समाजवाद के संदेश को आम किया। मंत्री सरयू राय मुख्य अतिथि थे। रमेश जी अग्रवाल, अशोक भालोटिया, दीपक भालोटिया, संतोष अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, कमल किशोर अग्रवाल आदि मंचस्थ थे।जुगसलाई में श्री अग्रसेन की पूजा : राजस्थान युवक मंडल की ओर से जुगसलाई में अग्रसेन जयंती पर पूजन और पुरस्कार वितरण किया गया। सुबह छह बजे मंडल सदस्यों, समाज के प्रमुख व्यक्ति, विद्यालय की शिक्षिका और विद्यार्थियों ने चौक बाजार जुगसलाई से प्रभातफेरी निकाली। सुबह 10 बजे मंडल भवन में अग्रसेन महाराज की पूजा और आरती की। 28 सितंबर को आयोजित विविध स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिकाओं एवं मंडल सदस्यों को लकी कूपन ड्रॉ पर उपहार दिया गया। कार्यक्रम में वासुदेव खेमका, राजेश रिंगसिया, महेश खीरवाल, स्वरूप गोलछा, राजकुमार बरवालिया, सुशीला खिरवाल, संगीता मित्तल, डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, कमल नरेड़ी, राजकुमार जैन, बनवारी लाल खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें