एनआईटी: सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम पर दी गई ट्रेनिंग
एनआईटी जमशेदपुर में सोमवार को एडवांस्ड एंटरप्रेन्योरशिप एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम की स्थापना पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

एनआईटी जमशेदपुर में पांच दिवसीय एडवांस्ड एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार को हुई। सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम की स्थापना और कमीशनिंग विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह एनआईटी जमशेदपुर के विद्युत अभियंत्रण विभाग में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष तपस साहू शामिल हुए। इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के उप निदेशक प्रो. आरवी शर्मा और विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मृणाल कांति सरकार और सह-समन्वयक डॉ. सिमंता कुमार समल रहे, जबकि संचालन डॉ. स्वगतदेव साहू ने किया। उन्नत उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल बारह तकनीकी सत्र, तीन प्रायोगिक प्रदर्शन सत्र और एक फीडबैक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों द्वारा सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम की स्थापना, कमीशनिंग और इसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


