ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएडीएम ने निकाय में लगाई क्लास

एडीएम ने निकाय में लगाई क्लास

अपर उपायुक्त (एडीएम) विधि व्यवस्था नंद किशोर लाल ने शनिवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस में जाकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्विलांस टीम के साथ सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाने पर क्लास भी...

एडीएम ने निकाय में लगाई क्लास
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Jun 2020 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

अपर उपायुक्त (एडीएम) विधि व्यवस्था नंद किशोर लाल ने शनिवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस में जाकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सर्विलांस टीम के साथ सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाने पर क्लास भी लगाई। कोविड सर्वे के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति के अनुसार वेतन भुगतान की उपायुक्त से अनुशंसा की।एडीएम ने बताया कि क्वारेंटाइन के संबंध में पोस्टर लगाने की प्रक्रिया लंबित रहने की सूचना मिल रही थी। निकाय कर्मचारियों से इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नंदकिशोर लाल ने बताया कि शनिवार से चेकनाका से क्वारेंटाइन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला के तीन चेकनाका से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। चेकनाका में दूसरे राज्यों और अन्य जिले से आने वालों का विवरण दर्ज कर सीधे क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें