ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआदित्यपुर स्टेशन का होगा विस्तार, बढ़ेंगी कई सुविधाएं

आदित्यपुर स्टेशन का होगा विस्तार, बढ़ेंगी कई सुविधाएं

यात्री सुविधा के मद्देनजर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत यहां कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आदित्यपुर स्टेशन पर डोरमेट्री व...

आदित्यपुर स्टेशन का होगा विस्तार, बढ़ेंगी कई सुविधाएं
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 30 Mar 2023 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

यात्री सुविधा के मद्देनजर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत यहां कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आदित्यपुर स्टेशन पर डोरमेट्री व रिटायरिंग रूम बनेगा, ताकि लंबी दूरी की ट्रेनों से उतरे यात्री ठहर सकें। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आदित्यपुर में डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम की योजना को मंजूरी मिल गई है।

इसके लिए योग्य जगह की तलाश की जा रही है। आदित्यपुर में रिटायरिंग रूम बनने से दूसरे स्टेशन व मंडल से निरीक्षण व विभागीय कार्य से आने वाले रेल अधिकारियों को भी सुविधा होगी। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों व अधिकारियों के लिए डोरमेट्री एवं रिटायरिंग रूम की सुविधा पहले से है। आदित्यपुर में अभी स्टेशन भवन का काम चल रहा है, जिसके संपूर्ण होने पर डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम का काम शुरू होगा। दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल आदित्यपुर स्टेशन को टाटानगर का टर्मिनल बनाने की योजना से काम कर रही है। टाटानगर की तरह आदित्यपुर को भी सुविधायुक्त बनाने की तैयारी है। अभी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने और आदित्यपुर मुख्य सड़क को जोड़ने का काम शुरू है, जबकि पार्क, रेस्टोरेंट, स्टॉल, फाउंटेन, बाउंड्रीवॉल और पाथवे का भी निर्माण किया जाएगा। नया प्लेटफार्म, टिकट केंद्र, वेटिंग हॉल, वाटर बूथ, शौचालय समेत विभिन्न विभागों का कार्यालय बनकर तैयार है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें