Jamshedpur News: क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की कार्यशैली की होगी जांच

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम ने क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमेटेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। चारों निकायों ने समुचित सफाई एवं कचरा प्रबंधन की कमी के चलते को पत्र लिखकर विभिन्न कार्रवाई की मांग की है।

Jamshedpur News: क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की कार्यशैली की होगी जांच

Jamshedpur News: आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम में साफ-सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन का काम कर रही क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली को लेकर चारों निकायों ने सवाल उठाए हैं। चारों निकायों के अध्यक्ष और मेयर ने संयुक्त रूप से राज्य शहरी विकास अभिकरण (एसयूडीए) के निदेशक को पत्र भेजकर कंपनी के कार्यों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि कंपनी को संविदा के तहत सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद चारों निकायों में कंपनी के कामकाज को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही से संबंधित समाचार भी प्रमुख अखबारों में प्रकाशित हुए हैं। निकायों का कहना है कि मूलभूत नागरिक सेवा में अपेक्षित गुणवत्ता और नियमितता नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारों निकायों ने कंपनी के कार्यों का स्थल निरीक्षण कराने तथा वास्तविक प्रदर्शन का मूल्यांकन करने की मांग की है। घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के उठाव व परिवहन, सफाई कर्मियों की उपलब्धता, वाहनों और संसाधनों की तैनाती तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था की भी समीक्षा करने को कहा गया है। साथ ही कंपनी के कार्यों का निविदा एवं अनुबंध की शर्तों तथा निर्धारित सेवा मानकों से मिलान कराने की मांग की गई है। जांच में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने, भुगतान रोकने और प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ नई एजेंसी को सफाई की जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया शुरू करने का भी आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की कार्यशैली की होगी जांच