ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहर बूथ पर सौ सदस्य जोड़ें : सत्येंद्र

हर बूथ पर सौ सदस्य जोड़ें : सत्येंद्र

भाजपा ने शनिवार को धालभूम क्लब में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई, जिसमें महानगर प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मौके पर भाजपा महानगर प्रभारी...

हर बूथ पर सौ सदस्य जोड़ें : सत्येंद्र
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 22 Jul 2019 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने शनिवार को धालभूम क्लब में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई, जिसमें महानगर प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मौके पर भाजपा महानगर प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की सदस्यता संगठन विस्तार का आधार है। कार्यकर्ताओं को बूथ को केंद्र बनाकर सदस्यता दिलानी है।

सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बूथ तक भाजपा को पहुंचाना है। बीते चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा को सफलता नहीं मिली या पीछे रहे हैं। ऐसे बूथों पर हमें जीत हासिल करनी है। उन्होंने हर बूथ पर कम से कम सौ नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के 65 प्लस के संकल्प को साकार करना है।

इसके लिए जनसंपर्क और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देना है। जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी ने सभी विस्तारकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। मौके पर विधायक मेनका सरदार, राजेश कुमार शुक्ला, मिथिलेश सिंह यादव, भरत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, हलधर नारायण साह मौजूद थे।

जनरल बिपिन रावत ने एमएस धौनी को दी सेना के साथ ट्रेनिंग की इजाजत

पंचतत्व में विलीन हुआ दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें