ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल

झासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल

जमशेदपुर। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल झारखंड राज्य हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा)...

झासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Jul 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल झारखंड राज्य हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसमें 21 सौ सदस्य हैं। झासा का चुनाव सात अगस्त को है। उन्होंने नामांकन कर दिया है। रविवार को डॉ. साहिर पाल ने साकची में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। डॉ. साहिर पाल तीन बार झासा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए राज्य से चार चिकित्सकों ने नामांकन किया है। डॉ. साहिर पाल जमशेदपुर के अलावा डॉ. मोहन पासवान साहेबगंज, डॉ. पदम प्रकाश साही खूंटी, डॉ. शंकरलाल मुर्मू देवघर ने भी नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर काम करने का अवसर मिलने पर कई तरह की सुविधाएं बढ़ाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें