ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल

झासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल

फ़ोटो- जमशेदपुर संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाते...

झासा का चुनाव लड़ेंगे एसीएमओ डॉ. साहिर पाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Jul 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए भारत पेट्रोलियम डीलर राजेन्द्र एंड संस की ओर से परसूडीह पेट्रोल पंप पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

छात्रों ने एक से बढ़कर एक चित्र के माध्यम से अपने मोहल्ला, शहर और देश को कैसे साफ रखें, इसपर भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय संयोजन अधिकारी अनूप कुमार शर्मा एवं वरीय फ्लीट अधिकारी विश्वजीत पाल शामिल हुए। बतौर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने बच्चों को स्वच्छता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हमें सफाई की शुरुआत अपने घर और मुहल्ले से करनी चाहिए। समाजसेवी एवं राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय के सचिव मंगल पात्रो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पंप के मालिक राजेन्द्र साह राज द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता

ग्रुप ए में प्रथम अंजली कुमारी, द्वितीय सुरेश हांसदा एवं तृतीय सरिता सोय एवं ग्रुप बी में प्रथम प्रीथा दास, द्वितीय मुनिराम हेम्ब्रम, चीता गगराई एवं तृतीय सिद्धार्थ सुंब्रुई रहे। सांत्वना पुरस्कार से रीना पात्रो, सरस्वती सरदार, कुंती हेंब्रम, सुकमती सोरेन एवं सुमिता सोय को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में भारत पेट्रोलियम के अधिकारी अनूप कुमार शर्मा एवं विश्वजीत पाल ने निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र साह राज ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े