ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा आठ लाख मुआवजा : ममता

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा आठ लाख मुआवजा : ममता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट और बिरसा मुंडा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह बस्ती में शनिवार को नालसा स्कीम 10 के तहत एसिड अटैक पीड़ित विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर का...

एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा आठ लाख मुआवजा : ममता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 01 Sep 2019 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट और बिरसा मुंडा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह बस्ती में शनिवार को नालसा स्कीम 10 के तहत एसिड अटैक पीड़ित विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ता कुमारी ममता सिंह ने कहा कि एसिड अटैक से पीड़ित महिला को डालसा के माध्यम से आठ लाख रुपया मुआवजे के रूप में दिया जाता है। इसके अलावे एसिड से हमला करने वाले अपराधी को दंडित करने के लिए भी कड़ा कानून बनाया गया है। उन्होंने इस तरह के घटना घटित होने पर इसकी सूचना डालसा कार्यालय में देने को महिलाओं से अपील किया। जागरूकता शिविर में अधिवक्ता विवेक कुमार चौधरी, अनंत गोप ने ग्रामीणों के बीच घरेलू हिंसा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न आदि कई तरह के कानूनों के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें