आनंदमार्ग के आचार्य अख्यानंद का निधन
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ आचार्य अख्यानंद अवधूत का कोलकाता में बुधवार को निधन हो गया। वे मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अविस्मरणीय प्रतिभा के धनी...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 10 May 2018 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ आचार्य अख्यानंद अवधूत का कोलकाता में बुधवार को निधन हो गया। वे मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अविस्मरणीय प्रतिभा के धनी थे।
काफी समय से बीमार चल रहे आचार्य जी होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा लगभग 200 मरीजों की रोज सेवा करते थे। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में सेवा और साधना करते देह त्याग दिया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से संस्था के केंद्रीय कार्यालय (हेडक्वार्टर) आनंद नगर की सेंट्रल जागृति में 11 मई की सुबह 10 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।