नेचर संस्था द्वारा रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शैक्षणिक भ्रमण
जमशेदपुर में नेचर संस्था द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत भूगोल और इतिहास की छात्राओं को रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यहां छात्राओं ने औद्योगिक विकास, विरासत संरक्षण और टाटा समूह के सामाजिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने उन्हें शोध से संबंधित नई संभावनाओं से भी अवगत कराया।

जमशेदपुर। नेचर संस्था द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत भूगोल एवं इतिहास विषय की छात्राओं को रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को उद्योग, इतिहास, विरासत संरक्षण तथा टाटा समूह की सामाजिक एवं औद्योगिक यात्रा से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने केंद्र में प्रदर्शित ऐतिहासिक दस्तावेजों, दुर्लभ चित्रों, मॉडल्स तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्हें जमशेदपुर के विकास, टाटा स्टील की स्थापना, औद्योगिक विरासत तथा क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से यह समझा कि किस प्रकार उद्योग, समाज और शहर का विकास एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।भूगोल
की छात्राओं ने नगरीय विकास, औद्योगिक भूगोल और संसाधन प्रबंधन से संबंधित पहलुओं का अध्ययन किया, वहीं इतिहास की छात्राओं ने औद्योगिक इतिहास, विरासत संरक्षण और ऐतिहासिक स्रोतों के महत्व को समझा। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें शोध एवं अध्ययन की नई संभावनाओं से भी अवगत कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


