Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsABVP Jharkhand Elections Dr Mousumi Paul Elected State President Manoj Soren State Minister

एलबीएसएम की डॉ. मौसमी बनीं अभाविप की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल और प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन का निर्वाचन रांची में हुआ। डॉ. पॉल, जो जमशेदपुर की हैं, अंग्रेजी विभाग की प्रमुख हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 28 Dec 2024 05:41 PM
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार को रांची में संपन्न हुई। अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एलबीएसएम कॉलेज की डॉ. मौसमी पॉल नवनिर्वावित की गईं। वहीं, प्रदेश मंत्री के पद पर मनोज सोरेन (दुमका) नवनिर्वावित हुएं। चुनाव अधिकारी प्रो. पुष्कर बाला ने बताया कि दोनों पदाधिकारी, धनबाद में 03, 04, 05 जनवरी को आयोजित होने वाले 25वें प्रदेश अधिवेशन में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. मौसमी पॉल जमशेदपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में डॉ. पॉल लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज करनडीह में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। अबतक डॉ. मौसमी पॉल के द्वारा 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्रिकाओं एवं सेमिनारों में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का उन्होंने सफलतापूर्वक संचालन करने के साथ-साथ कोल्हान विभाग में संगठन कार्य को सुदृढ़ करने में आपकी महत्ती भूमिका निभाई है। 2015 से डॉ. पॉल अभविप के सम्पर्क में हैं। अबतक उन्होंने शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में चाईबासा नगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह अभाविप झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। सत्र 2024-25 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर र्निवाचित हुईं हैं।

वहीं, मनोज सोरेन दुमका जिले के निवासी हैं। उनकी शिक्षा अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर तक हुई है। वर्तमान में सोरेन शोध के विद्यार्थी हैं। इनका परिषद से संपर्क 2014 से है। मनोज सोरेन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का प्रभावी नेतृत्व किया है। पूर्व में उन्होंने दुमका नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश जनजाति छात्र कार्य प्रमुख, प्रदेश सह मंत्री आदि दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में मनोज सोरेन अभाविप के क्षेत्रीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख हैं। आगामी सत्र 2024-25 हेतु प्रदेश मंत्री के दायित्व पर निर्वाचित हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें