ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदेश में 84 फीसदी के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं : वरुण

देश में 84 फीसदी के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं : वरुण

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि  देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है।  स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
1/ 4भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि  देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है।  स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
2/ 4भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि  देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है।  स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
3/ 4भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि  देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है।  स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
4/ 4भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 11 Aug 2018 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधा का बुरा हाल है। जरूरतमंद लोगों की पहुंच से अभी यह बहुत दूर है। स्वास्थ्य बीमा का व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पर 84 फीसदी लोग आज भी इस सुविधा से महरूम है। वे शनिवार को नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। वरुण ने कहा कि आर्थिक असमानता विकास के रास्ते में सबसे बड़ा बाधक है। आम आदमी के लिए अवसर का द्वार खोले बिना विकास की कल्पना बेमानी है।

सुल्तानपुर के सांसद ने कहा कि देश में एक प्रतिशत लोगों के पास 60 प्रतिशत और 10 प्रतिशत लोगों के पास 90 प्रतिशत संपत्ति है। इसी से असमानता और अन्याय पैदा हो रहा है। अरबपतियों के चकाचौंध में भारत का अंतिम पायदान का व्यक्ति खो गया है। भारत में लोग समस्या का समाधान खोजने के बजाय राजनीतिक मसीहा खोजते हैं। कोई मसीहा जादू नहीं कर सकता। राजनीतिक सुधार, युवा चेतना और नागरिक क्रांति से ही देश में बदलाव संभव है। देश में बदलाव के लिए हर युवा सक्षम हैं। छोटी सी कोशिश से बड़े परिवर्तन देश और दुनिया में हुए हैं। नौजवानों को ही परिवर्तन का केंद्र बिन्दु बनना होगा। कार्यक्रम के दौरान बीबीए,बीसीए और होटल मैनेजमेंट के छात्रों के साथ एनएसआईबीएम के प्रमुख मदनमोहन सिंह, डीएन नागेन्द्र सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें