Jamshedpur News: 39 नेत्र रोगियों का कल होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और अन्य संगठनों के सहयोग से 823वां नेत्र शिविर लगाया गया। पहले दिन 60 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 39 मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए। उपयुक्त रोगियों का ऑपरेशन रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया जाएगा।

Jamshedpur News: 39 नेत्र रोगियों का कल होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

Jamshedpur News: जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 823वां नेत्र शिविर शनिवार को लगाया गया। पहले दिन नेत्र रोगियों के जांच की गई। इसके साथ टाटा स्टील समूह की कंपनी हिमालया स्टील मिल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर अभियान से आयोजित नेत्र शिविर के पहले दिन 60 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 39 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ग्रस्त पाया गया इन नेत्र रोगियों में से स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त पाए गए नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण रविवार 23 अगस्त को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर बीपी सिंह डॉक्टर भारती शर्मा डॉक्टर पूनम सिंह डॉक्टर विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: 39 नेत्र रोगियों का कल होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन