रेलवे जोन के समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारी सम्मानित
Feb 18, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के 81 अधिकारियों और कर्मचारियों को 2024-25 सत्र के लिए सम्मानित किया गया। रेल जीएम एके मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इसमें आरपीएफ की महिला जवान भी शामिल हैं। 35 कर्मचारियों को 2024 और 37 को 2025 के रेल सेवा पुरस्कार से नवाजा गया।
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की विभिन्न स्टेशनों पर ड्यूटी में उत्कृष्ट सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए 81 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 सत्र के लिए सम्मानित किया गया। रेल जीएम एके मिश्रा ने मंगलवार को जोन मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र दिया। इसमें आरपीएफ की महिला जवान भी शामिल है। वहीं, 35 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार 2024 तथा 37 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार 2025 भी मिला है। रेल जीएम ने कहा, कर्मचारियों की बदौलत ही करोड़ यात्रियों को ट्रेन से लेकर स्टेशन तक सुविधा मिलने के साथ ही सुरक्षित परिचालन का सपना साकार होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


