ग्रेजुएट कॉलेज की 8 छात्राएं इनोवेशन इंटर्नशिप के लिए चयनित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस की भूगोल विभाग की 8 छात्राओं का झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। ये छात्राएं 1 जून से 26 जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करेंगी और स्थानीय नवाचारों पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। यह इंटर्नशिप छात्राओं के लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

ग्रेजुएट कॉलेज की 8 छात्राएं इनोवेशन इंटर्नशिप के लिए चयनित

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस की भूगोल विभाग (सेमेस्टर-4) की 8 छात्राओं का ‘झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम’ के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में अनिवार्य 8 सप्ताह की इंटर्नशिप के अंतर्गत इन छात्राओं को यह अवसर मिला है। इंटर्नशिप 1 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की पीजी हेड सह विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सुनीता कुमारी की अनुशंसा पर झारखंड सरकार ने इन दो टीमों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के अमरेश सौरव को ‘मेंटर ऑफ मेंटर्स’ नियुक्त किया गया है। दोनों टीमें क्षेत्रों में फील्ड वर्क करेंगी।टीम-1

(सरजामदा उत्तर पंचायत) में रोशनी कुमारी, नमिता साव, रीता कुमारी और शिवानी कुमारी शामिल हैं। वहीं, टीम-2 (सुसनिगड़िया उत्तर पंचायत) में सैयद इरफा रामला, मनीषा कुमारी, अनुकृति गुप्ता और माया रानी मंडल इंटर्नशिप करेंगी। 8 सप्ताह के इंटर्नशिप के दौरान छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगी और पारंपरिक ज्ञान तथा स्थानीय नवाचारों पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि ग्रामीण समुदायों के पास सदियों से संचित विशाल पारंपरिक ज्ञान और जीवन जीने के अनूठे नवाचार हैं। यह इंटर्नशिप छात्राओं के लिए जमीनी स्तर से सीखने का शानदार अवसर है। उनके द्वारा एकत्रित डेटा राज्य के भविष्य के विकासात्मक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण भंडार साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।