ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटीएसआरडीएस-ट्राइबल कल्चर में 8.33 प्रतिशत बोनस

टीएसआरडीएस-ट्राइबल कल्चर में 8.33 प्रतिशत बोनस

टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) और ट्राइबल कल्चर सोसाइटी के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 8.33 प्रतिशत बोनस...

टीएसआरडीएस-ट्राइबल कल्चर में 8.33 प्रतिशत बोनस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 12 Sep 2018 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) और ट्राइबल कल्चर सोसाइटी के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बेसिक-डीए के आधार पर कर्मचारियों को न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 17210 रुपये मिलेंगे। जिन कर्मचारियों की बोनस राशि सीलिंग से अधिक होगी उन्हें 500 रुपये का गिफ्ट कूपन भी मिलेगा।

टीएसआरडीएस सभागार में बुधवार को प्रबंधन और टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। समझौते के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में 30 दिन से ज्यादा और अधिकतम 240 दिन काम करने वाले कर्मचारी बोनस के हकदार होंगे। कर्मचारियों को बोनस का पैसा सितंबर के अंत में उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। बोनस समझौता जमशेदपुर सहित नोवामुंडी, जोड़ा, वेस्ट बोकारो, जामाडोबा और कलिंगानगर में कार्यरत कर्मचारियों पर भी प्रभावी होगा। टीएसआरडीएस में 97 और ट्राइबल कल्चर में 11 कर्मचारियों को बोनस समझौते का लाभ मिलेगा।

इन्होंने किया हस्ताक्षर

प्रबंधन : टीएसआरडीएस के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ रॉय, सचिव देवदूत मोहांती, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेमका।

यूनियन : अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, उपाध्यक्ष जीके जेना, महासचिव ददन सिंह, सहायक सचिव (जमशेदपुर) राम कृष्ण, सहायक सचिव (नोवामुंडी) जय सिंह लागुरी, सहायक सचिव (वेस्ट बोकारो) सुरेंद्र प्रसाद व कोषाध्यक्ष सुधाकर महतो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें