ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकेयू छात्रसंघ चुनाव : 240 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 64 हजार मतदाता

केयू छात्रसंघ चुनाव : 240 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 64 हजार मतदाता

कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई। 16 अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभाग को मिलाकर कुल 85 पदों के लिए 240 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 64 हजार...

केयू छात्रसंघ चुनाव : 240 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 64 हजार मतदाता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 16 Dec 2017 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई। 16 अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभाग को मिलाकर कुल 85 पदों के लिए 240 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 64 हजार मतदाता करेंगे। 102 पदों पर चुनाव होना था। इनमें से 12 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं, वहीं पांच पदों पर चुनाव नहीं होगा। 5 सीटों पर नहीं होगा चुनाव : अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद 12 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, मॉडल कॉलेज खरसावां में एक, वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर में एक तथा को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में तीन यानी कुल 05 पदों पर प्रत्याशियों का नामांकन ही रद्द हो गया है। इन 05 सीटों पर चुनाव ही नहीं होगा। को-ऑपरेटिव सर्वाधिक प्रत्याशी : इस चुनाव में सर्वाधिक 30 प्रत्याशी को-ऑपरेटिव कॉलेज में हैं। इसके बाद 24 प्रत्याशी घाटशिला कॉलेज में हैं। डीएसडब्ल्यू पर होगी कार्रवाई : कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे छात्रसंघ चुनाव के मुख्य संयोजक सह डीएसडब्ल्यू डॉ. एके उपाध्याय के चुनाव के दौरान अवकाश पर जाने का मामला तूल पकड चुका है। विवि प्रशासन ने चुनाव को लेकर सभी शिक्षक व कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फरमान जारी किया था।

प्रतिकुलपति डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें डीएसडब्ल्यू के अवकाश स्वीकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे अर्न लीव लेकर गए हैं, ऐसा पता चला है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों से विवि को मिलने वाली लिखित शिकायत के आलोक में कॉलेजों को चुनाव नियमावली का हवाला देते हुए कार्रवाई करने का पत्र दिया जा रहा है। इसके अलावा पर्यवेक्षक एवं मोबाइल पर्यवेक्षक को पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

कॉलेजवार प्रत्याशियों की सूची

कॉलेज का नाम कुल पद प्रत्याशी

एलबीएसएम कॉलेज 04 10

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज 04 10

को-ऑपरेटिव कॉलेज 06 30

वर्कर्स कॉलेज 06 16

ग्रेजुएट कॉलेज 06 16

एबीएम कॉलेज 05 10

केएस कॉलेज सरायकेला 06 10

टाटा कॉलेज चाईबासा 06 19

महिला कॉलेज चाईबासा 06 13

जीसी जैन कॉलेज चाईबासा 06 15

जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर 06 20

सिंहभूम कॉलेज चांडिल 06 17

घाटशिला कॉलेज 06 24

बहरागोड़ा कॉलेज 06 17

पीजी विभाग चाईबासा 06 15

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें