ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरधतकीडीह में 7 लाख की चोरी

धतकीडीह में 7 लाख की चोरी

बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह ए ब्लॉक निवासी मो. फहीम खान के घर में शनिवार को दिनदहाड़े 5 हजार नकद समेत 7 लाख के जेवरात की चोरी हो गयी। घटना के समय फहीम खान अपनी पत्नी के साथ ससुराल मानगो में...

धतकीडीह में 7 लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 10 Feb 2019 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह ए ब्लॉक निवासी मो. फहीम खान के घर में शनिवार को दिनदहाड़े 5 हजार नकद समेत 7 लाख के जेवरात की चोरी हो गयी। घटना के समय फहीम खान अपनी पत्नी के साथ ससुराल मानगो में थे। 11.30 बजे वे ससुराल के लिए निकले थे और शाम के छह बजे जब घर पर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और भीतर सामान बिखरे हुए हैं।

इसके बाद घटना की जानकारी बिष्टूपुर थाने में दी। घर के भीतर देखा कि अलमारी खुला हुआ है और सामान जमीन पर बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि नकद 5 हजार रुपये समेत 7 लाख के जेवर गायब हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की लिखित शिकायत बिष्टूपुर थाने में की।

सऊदी में रहते हैं फहीम

फहीम ने बताया कि वे सऊदी में रहते हैं और दो दिनों पहले ही जमशेदपुर आए हैं। शहर आने के बाद उन्होंने शनिवार को ससुराल जाने की योजना बनायी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें