ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 62 लोग किये गए गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 62 लोग किये गए गिरफ्तार

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की...

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 62 लोग किये गए गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 16 Apr 2020 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। बुधवार सुबह सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में पुलिस की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में निकली। इस दौरान सोनारी के साईं मंदिर क्षेत्र में और मेरिन ड्राइव इलाके में कुछ लोगों को तफरीह करते हुए देखा। पुलिस की टीम के साथ एक बस भी थी। सभी लोगों को पकड़ने के बाद उन्हें सोनारी थाना लाया गया। यहां सब के घर वालों को सूचना देन के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सोनारी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अन्य 20 लोगों की गिरफ्तारी शहर के विभिन्न इलाकों से की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें