ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में 13 विधानसभा सीटों पर 62.14 फीसदी मतदान, नक्सलियों ने जलाई बस

कोल्हान में 13 विधानसभा सीटों पर 62.14 फीसदी मतदान, नक्सलियों ने जलाई बस

कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...

कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
1/ 3कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
2/ 3कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
3/ 3कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 07 Dec 2019 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। कुल 13 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.14 फीसदी मतदान हुआ। हर तरफ कड़ी सुरक्षा में मतदाताओं ने वोट डाले।

इधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के जोजोहातु में वोटरों को रिलोकेट हुए बूथ पर ले जाने के लिए जा रही बस को नक्सलियों ने जला दिया। बस पद्मावती जैन शिशु मंदिर विद्यालय की थी। चाईबासा बूथ संख्या 84 भाग एक व दो प्राथमिक विद्यालय जोजोहातु को रिलोकेट कर मध्य विद्यालय पांडावीर किया गया है। रिलोकेट हुए बूथ के मतदाताओं को लाने के लिए बस जोजोहातु जा रही थी।

मनोहरपुर में नक्सलियों ने रास्ता रोका

वहीं, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा-चाईबासा मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने पेड़ काटकर यातायात ठप कर दिया। इसी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर एक भी वोटर नहीं आए। दो बूथ 47 और 48 पर वोट ही नहीं पड़े। ये दोनों मतदान केंद्रों को शिफ्ट कर दिया गया था।

घाटशिला में एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पाचांडो कलस्टर पर चुनाव ड्यूटी में आए एएसआई हरिशचंद्र गिरी की मौत हो गई। वे रात को सोए तो सुबह उठ नहीं पाए। बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई मौत की पुष्टि। वे मूल से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे।

शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

बहरागोड़ा : 74.44

घाटशिला : 64.49

पोटका : 64.30

जुगसलाई : 63.27

जमशेदपुर पूर्वी : 49.12

जमशेदपुर पश्चिम : 46.65

चाईबासा : 62.28

मंझगांव : 66.67

जगन्नाथपुर : 60.99

मनोहरपुर : 60.03

चक्रधरपुर : 62.72

सरायकेला : 65.28

खरसावां : 67.67

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें