टाटानगर स्टेशन पर तीन दिनों में 550 सैंपल जमा, सारे निगेटिव
जिला सर्विलांस टीम टाटानगर स्टेशन पर मुंबई व अहमदाबाद की ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के सैंपल लेने के साथ उनके मोबाइल पर आरोग्य झारखंड एप...
जिला सर्विलांस टीम टाटानगर स्टेशन पर मुंबई व अहमदाबाद की ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के सैंपल लेने के साथ उनके मोबाइल पर आरोग्य झारखंड एप डाउनलोड भी करा रहे हैं। दिल्ली की ट्रेनों से उतरने वालों का भी सैंपल कोरोना जांच के लिए एकत्र हो रहा है। तीन दिनों में 550 सैंपल एकत्र हुआ है। टीम के कुंदन कुमार के अनुसार, 23 फरवरी से दो मार्च तक एकत्र सैंपल की जांच रिपोर्ट में अब तक एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है। टीम में दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, एमपीडब्ल्यू कौशल कुमार सिन्हा, लैब तकनीशियल नगेश्वर मुर्मु, प्रभाष सरदार, राजेश शाहू, शेख राजा शामिल हैं। स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों को सुझाव देते हैं कि आरोग्य झारखंड एप पर जांच रिपोर्ट नहीं आने तक होम आइसोलेशन में रहें।